1. राजस्थान स्थित थार का मरुस्थल किसका अवशेष माना जाता है ?
उत्तर (3) व्याख्या :- थार का रेगिस्तान एवं पूर्वी मैदानी भाग किसी समय महासागर का भाग था। टेथिस सागर के अवशेष के रूप में राजस्थान में आज भी सांभर डीडवाना, पंचभद्रा अधिक खारे पानी की झीले स्थित हैं आकल गांव जैसलमेर में जिवाश्मीय प्रमाण भी इसी ओर इंगित करते हैं।
2. राजस्थान के कितने जिले मरुस्थलीय माने जाते हैं ?
उत्तर (4) व्याख्या :- राष्ट्रीय कृषि आयोग ने राज्य के 12 जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, सीकर, झुंझुनू , चूरू, जालौर, पाली, बाड़मेर व जोधपुर को मरुस्थलीय जिले माना है।
3. प्रतापगढ़ किस क्षेत्र का भाग है -
उत्तर (1) व्याख्या :- कांठल माही नदी के काठे (किनारे) पर स्थित प्रतापगढ़ का भूभाग कांठल कहलाता है।
4. राज्य के किस भाग में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है ?
उत्तर (1) व्याख्या :- अधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले इसमें राजस्थान का उत्तरी पूर्वी भाग जिसमें जयपुर (598 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर), भरतपुर (503 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर), दौसा (476 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर), तथा अलवर (438 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर) जिले आते हैं।
5. सीफ है, एक-
उत्तर (1)
6. गोगुंदा व कुंभलगढ़ के मध्य स्थित पठार का नाम है ?
उत्तर 1 व्याख्या: भोराठ के पठार:- भोराठ के पठार में गोगुंदा, धारियाबाद, इसवाल व कुंभलगढ़ तहसील का क्षेत्र आता है उदयपुर के उत्तर- पश्चिम में कुंभलगढ़ और गोगुंदा के बीच स्थित पठार स्थानीय भाषा में भोराठ पठार के नाम से जाना जाता है।
7. उपरमाल नामक पठारी प्रदेश में निम्न में से जो जिला शामिल नहीं है वह है-
उत्तर 4 व्याख्या: दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के दक्कन लावा पठार क्षेत्र में भैंसरोडगढ़ (चित्तौड़गढ़) से लेकर बिजोलिया (भीलवाड़ा) तक का पठारी भाग उपरमाल कहलाता है।
8. अरावली श्रृंखला के पश्चिमी व उत्तर पश्चिम में स्थित 12 जिलों में राज्य की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है ?
उत्तर 1 व्याख्या: उत्तर पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में राजस्थान के क्षेत्रफल का लगभग 61.11 % भाग आता है जिसमें लगभग 40% जनसंख्या निवास करती है।
9. निम्नांकित में से कौन सा दक्षिणी अरावली को पार करने का दर्रा नहीं है ?
उत्तर 3 व्याख्या: अरावली पर्वतमाला के प्रमुख दर्रे:- बर- सोमेश्वर, पीपली, हाथीगुडा़, सरुपघाट, दिवेर, देसूरी, हापी, कच्छवाली इत्यादि।
10. अरावली पर्वत श्रंखला के मुख्य दर्रे हैं ?
उत्तर 3
11. अरावली पर्वतमाला के कौनसे भाग में सर्वाधिक अंतराल विद्यमान है ?
उत्तर 1 व्याख्या: अरावली पर्वत-श्रंखला का अधिकांश भाग उदयपुर जिले में स्थित है। यह डूंगरपुर और बांसवाडा जिले में फैली हुई है और सिरोही व पाली जिले में इसका आकार ऊंचाई लिए हुए हैं तथा भीलवाड़ा व अजमेर जिलों मे इसकी आकृति में नुकिलापन लिए हुए हैं।
12. राज्य का सबसे ऊंचा पठार है ?
उत्तर 2 व्याख्या: उड़िया पठार:- राज्य का सबसे ऊंचा पठार जो गुरुशिखर से नीचे स्थित है। यह आबू पर्वत से 160 मीटर ऊंचा है।
13. सूची एक को सूची दो से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिए -

उत्तर 2 व्याख्या: रघुनाथगढ़- सीकर, सेर- सिरोही, जरगा- उदयपुर, जयगढ़- जयपुर में स्थित है।
14. राजस्थान में ‘बृहत सीमांत भ्रंश ’ फैला है, के सहारे-
उत्तर 1 व्याख्या: राज्य के दक्षिणी- पूर्वी भाग से विशाल सीमा भ्रंश (The Great Boundary Fault) गुजरता है। यह भ्रंश चित्तौड़गढ़ के बेगूँ और उत्तरी कोटा में स्पष्टतः दृष्टिगत होता है तथा पुनः सवाई माधोपुर और धौलपुर जिलो में इसे देखा जा सकता है।
15. उदयनाथ पर्वत राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
उत्तर 3